रांची में ‘योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ का शुभारंभ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड, मोराबादी स्थित योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के योग एवं वेलनेस सेंटर की शहर में अत्यंत आवश्यकता है।

कार्यक्रम में रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ललित नारायण ओझा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश प्रवक्ता बबन बैठा, प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय महतो, डॉ. रेणु कुमारी (समन्वयक, स्कूल ऑफ योगा), मनोज तिवारी (अध्यक्ष, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन), ईश्वरचंद्र, प्रशांत कुमार, विकास, प्रह्लाद भगत, सीमा सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की संचालिका डॉ. संतोषी साहू ने बताया कि केंद्र में योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम दोनों समय नियमित योग कक्षाएं संचालित होंगी, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

वहीं, सेंटर के संचालक डॉ. मनीष ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही योग प्रशिक्षक तैयार करने के उद्देश्य से योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स भी संचालित किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के अंत में अतुल शौर्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में योग, स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सेंटर के सफल संचालन की कामना की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें