Ranchi : राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं चर्चित समाजसेवी निपु सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद निपु सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर निपु सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन महान संस्कार और विचारों के धनी हैं। उन्होंने कहा कि मातृशोक जैसी कठिन परिस्थिति में भी मुख्यमंत्री अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। नेमरा जैसे छोटे से गांव में रहकर वे दूर-दूर से पहुंच रहे लोगों से मिल रहे हैं और किसी को निराश नहीं कर रहे हैं।
निपु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार उनकी हिम्मत, धैर्य और सेवा भाव को दर्शाता है। दुख की इस घड़ी में लोगों से मिलना और उनकी संवेदनाओं को स्वीकार करना उनके व्यक्तित्व की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।
इस मौके पर समाजसेवी पिंटू सिंह, संतोष सिंह और मुन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की तथा दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

















