Jamshedpur : विजयादशमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर गौ रक्षक युवा संघ के संस्थापक शिवम सिंह एवं महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष मंटू सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई स्थित गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गौमाता को फल एवं चारा खिलाकर गौसेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सुधांशु ओझा ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवीय संवेदना का अभिन्न अंग है। विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर गौमाता की सेवा करना पुण्य और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। युवाओं को गौसेवा और सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि समाज में सेवा, संस्कार और संवेदना की भावना मजबूत हो सके।
आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2025 से निरंतर इस तरह के गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य गौमाता की सेवा करने के साथ समाज में गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

















