मनोहरपुर में ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत गृह प्रवेश, लाभुकों में दिखी खुशी की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी Abua Awas Yojana के तहत निर्मित आवासों का विधिवत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाभुकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम के तहत मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के पुराना मनोहरपुर में महेंद्र नायक, बांधटोली की रीना नायक, नंदपुर पंचायत के काशीपुर की सुलोचना नायक तथा मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत की दीपिका रिचर्ड के नए आवासों का पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि Abua Awas Yojana के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।

गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को घर की चाबी सौंपी गई और खाना पकाने के लिए कुकर भी प्रदान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।

नए घर में प्रवेश करते ही लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला भूमि समाहर्ता, श्रम अधीक्षक रंजीत तिर्की, बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, पंचायत मुखिया सुशीला संवैया, ज्योतिष ओड़िया, पंचायत सचिव रोमा कुमारी, बृजबाला, रश्मि किंडो, पंचायत मोबिलाइजर उर्मिला कुमारी महतो सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.