आईडीटीआर जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण तथा अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करेंगे। साथ ही, न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। भ्रष्टाचार से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सजग रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।


संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अपने आचरण में नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा ईमानदारी को प्राथमिकता देने की अपील की।

वहीं, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू ने सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिकता किसी भी संस्थान की कार्यसंस्कृति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने और अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान में ईमानदार एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें