रामनगर सहारा कॉम्प्लेक्स काली पूजा कमेटी का पुनर्गठन, अन्नू शर्मा बनीं अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : काली पूजा की तैयारियों को लेकर रामनगर सहारा कॉम्प्लेक्स काली पूजा कमेटी की बैठक सहारा कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित की गई। पूजा कमेटी के संस्थापक राजेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी पूजा कार्यक्रमों की तैयारियों और पूर्व कमेटी के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई पूजा कमेटी की घोषणा की गई।

बैठक में संस्थापक राजेश्वर साहू ने बताया कि सहारा कॉम्प्लेक्स में वर्ष 2003 से लगातार काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। नई कमेटी को पूजा की तैयारियों और कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

– अध्यक्ष: अन्नू शर्मा
– महासचिव: उमा बख्तडिया
– कोषाध्यक्ष: नेहा कुमारी
– पूजा प्रभारी: प्रज्ञा सरकार एवं मिली महतो
– भोग प्रभारी: सुषमा साहू एवं चंदा सिंह


कमेटी के अनुसार, 8 नवंबर को रात 11 बजे से काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 9 नवंबर को शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीकांत देव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

बैठक में दिनेश शर्मा, आनंद राव, जयप्रकाश साहू, राजेन कुमार, के.के. सिंह, संजीव अवस्थी, चिरंजीत शर्मा, सनद कुमार महतो, सतनाम ऋषि, बी. रामू रेड्डी, राजेश सरकार एवं वर्ना महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। नई कमेटी ने काली पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें