किरीबुरु पुलिस की कार्रवाई, वर्ष 2020 के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kiriburu : किरीबुरु पुलिस ने वर्ष 2020 के एक मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक मोड़, किरीबुरु निवासी आफताब आलम (38) और मोहम्मद अख्तर आलम उर्फ रिजवान (33) के रूप में हुई है। दोनों स्वर्गीय कयूम आलम के पुत्र हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किरीबुरु थाना कांड संख्या 07/2020 में वारंटी थे। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 341, 498ए और 34 के तहत दर्ज है।

न्यायालय में पेशी के लिए चाईबासा भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेशी के लिए चाईबासा भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के स्तर पर पूरी की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें