Jamshedpur : पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि राज्यमंत्री श्री अमिया किस्कू आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी स्वर्गीय सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

इसके बाद बिष्टुपुर स्थित परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमिया किस्कू से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, वरिष्ठ नेता हरि किशोर तिवारी, जिला प्रवक्ता अखिल सिंह, युवा मोर्चा कोल्हान प्रभारी अमिताभ सेनापति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य चिंटू सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















