डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में नि:शुल्क दंत जांच शिविर, 250 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने उठाया लाभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : काशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में शनिवार को स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जगजीत डेंटल क्लिनिक की ओर से आयोजित इस शिविर में 250 से अधिक बच्चों और उनके अभिभावकों ने दांतों की जांच कराकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ विद्यालय के ट्रस्टी सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने स्व. निर्भय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. जगजीत, प्रतीक त्रिवेदी और विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नायर ने भी स्व. निर्भय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्राचार्या श्रीमती नायर ने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उपयोगी हैं।

जगजीत डेंटल क्लिनिक की संचालिका डॉ. जगजीत ने बताया कि शिविर में पांच चिकित्सकों और चार तकनीशियनों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। दंत जांच के साथ जरूरतमंद मरीजों को दांतों का एक्स-रे और दवाइयां भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। आयोजन को सफल बनाने में जगजीत डेंटल क्लिनिक की संचालिका डॉ. जगजीत और उनके पति प्रतीक त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें