दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर गुवा पुलिस अलर्ट, सघन वाहन जांच अभियान चलाने की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gua : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गुवा थाना प्रशासन अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस सघन वाहन जांच अभियान चलाएगी।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और छठ पूजा तक विशेष वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, वाहन के आवश्यक कागजात नहीं रखने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूजा पंडालों और मेले के आसपास बढ़ेगी निगरानी

थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। दुर्गा पूजा के मेले और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें