चेक बाउंस मामले में अजीत कुमार सिंह दोषमुक्त, न्यायालय ने सुनाया फैसला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में चेक बाउंस से जुड़े वर्ष 2018 के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती पूजा कुमारी लाल की अदालत ने अभियुक्त अजीत कुमार सिंह, निवासी छोटा गोविंदपुर, को दोषमुक्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी राजीव कुमार सिंह ने वर्ष 2018 में कुल 5 लाख 60 हजार रुपये के चेक बाउंस होने के आरोप में अजीत कुमार सिंह के विरुद्ध परिवाद संख्या 2455/2018 दर्ज कराया था। मामला परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत विचाराधीन था। न्यायालय में सुनवाई एवं विचारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने अभियुक्त को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।

मामले में अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने पैरवी की। उनके साथ अधिवक्ता हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, राजेश कुमार प्रमाणिक एवं मिथिलेश सिंह ने भी सहयोग किया।

अभियुक्त के दोषमुक्त होने पर उनके पक्ष के अधिवक्ताओं ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें