मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा में मिले बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता, जमशेदपुर की जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने नेमरा में मुलाकात की। इस दौरान जमशेदपुर और मानगो क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, शहरी विकास तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान और लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पेयजल, सड़क, नाली और जलनिकासी के मुद्दे उठाए

मुलाकात के दौरान पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, जलनिकासी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और आधारभूत संरचनाओं के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और लंबित योजनाओं को गति देने की जरूरत बताई। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष जमशेदपुर की जनसमस्याओं को रखते हुए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों को राहत पहुंचाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें