झामुमो ने स्व. सनातन माझी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला संयोजक मंडली, पूर्वी सिंहभूम द्वारा साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में बुधवार को स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. माझी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक जुझारू नेता और झारखंड आंदोलन का समर्पित सेनानी बताया। नेताओं ने कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के गठन और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा जीवनभर गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

नेताओं ने यह भी कहा कि स्व. सनातन माझी का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि उनके आदर्शों को अपनाते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.