चांडिल में 4.75 करोड़ की चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर संवेदक को फटकार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil :  क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए विधायक सविता महतो ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत चार प्रमुख सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

करीब 7 किलोमीटर लंबाई वाली इन सड़कों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना से चांडिल प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इन सड़कों का होगा निर्माण

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि—

एनएच-33 स्थित सीटी इन होटल से ब्रह्मानंद अस्पताल तक 1.7 किमी सड़क (₹1.17 करोड़)

चांडिल-कांड्रा रोड के बाबनडीह से मानीकुई स्टेशन तक 1.5 किमी सड़क (₹1.16 करोड़)

चांडिल-कांड्रा रोड से चैनपुर तक 1.7 किमी सड़क (₹1.34 करोड़)

एनएच-32 माठीया रोड से अस्पताल तक 2 किमी सड़क (₹1.08 करोड़)


शिलान्यास समारोह के दौरान बाबनडीह में ग्रामीणों ने चांडिल–मानीकुई काटिया सड़क निर्माण में हो रही देरी और गुणवत्ता संबंधी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक सविता महतो ने मौके पर मौजूद संवेदक पी.एल. कंस्ट्रक्शन के मालिक प्रदीप साहू को कड़ी फटकार लगाई और कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर सभी अड़चनों को जल्द दूर कर निर्माण कार्य तेज करने को कहा

विधायक ने कहा कि दूर-दराज के गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और जनता से किए गए वादों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो नेता चारु चांद किस्कू समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.