टोंटो-गोइलकेरा जंगल में मुठभेड़, कोबरा जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। यह कार्रवाई COBRA Battalion 209 के जवानों द्वारा की गई।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से माओवादी का शव बरामद किया गया है। साथ ही हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है। फिलहाल मारे गए नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता Misir Besra का दस्ता रुटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

बुधवार को सर्च अभियान के दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक माओवादी ढेर हो गया।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और जंगल में गहन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इस अभियान में और भी बड़ी सफलता मिल सकती है।

साथ ही सुरक्षाबलों ने इनामी नक्सली Misir Besra की तलाश और तेज कर दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.