Miss india 2026 : जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, Shreya Adharji बनीं मिस इंडिया 2026, पूरे झारखंड में जश्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लौहनगरी की बेटी Shreya Adharji ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। Lucknow (बाराबंकी) में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। सोनारी आदर्श नगर स्थित उनके आवास पर गृहरक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ एवं गाजुड़ ट्रस्ट की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

श्रेया, जो एक स्थानीय पत्रकार की पुत्री हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में फिटनेस के लिए शुरू की गई जिम ट्रेनिंग धीरे-धीरे जुनून में बदल गई। बीते छह वर्षों में उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद श्रेया ने जिस समर्पण और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

श्रेया अधरजी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जमशेदपुर की धरती प्रतिभाओं से भरी है, जिन्हें सही अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें