Anti liquor awareness : मानपुर में नशे के खिलाफ जनक्रांति, शराब-हड़िया पर बैन का सामूहिक ऐलान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Potka प्रखंड के मानपुर पंचायत में नशामुक्ति को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। पंचायत के अखाड़ा में ग्राम प्रधान गोपाल चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लेकर नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने शराब और हड़िया के सेवन से होने वाले गंभीर सामाजिक व आर्थिक दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि इससे परिवारों में कलह, आर्थिक तंगी और समाज में अपराध जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं।

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पंचायत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और शराब व हड़िया के सेवन तथा बिक्री पर रोक लगाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन और उत्पाद विभाग को सूचना देकर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि तारणि सेन सिंह सरदार समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें