घाटशिला स्टेशन पर गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर रेल कनेक्टिविटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila  : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने गीतांजलि एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद शुरू हुए इस नियमित ठहराव को घाटशिला और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को मुंबई, पुणे समेत देश के प्रमुख शहरों के लिए बेहतर और सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि घाटशिला में इन ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नियमित ठहराव शुरू होना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में एचसीएल के कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह, खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार समेत रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में रेल यात्री मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें