बैंककर्मियों की देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल, जमशेदपुर में प्रदर्शन कर बुलंद की मांगों की आवाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर में करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। जमशेदपुर में भी बैंककर्मियों ने हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया।

गोलमुरी स्थित यूको बैंक के सामने संजय मुखी के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान बैंक यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, एकतरफा पीएलआई (Performance Linked Incentive) योजना वापस लेने और लंबित बैंकिंग संबंधी मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।

प्रदर्शन में अमित कुमार, कृष्णा गोराई, उमेश लाल, पूनम चक्रवर्ती, सेनापति महतो, संजय उरांव, राजीव कुमार, सुंदर मोहन बास्के, राजा तमसोय समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें