Chandil : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की संवाद यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन मंच के सदस्यों ने कपाली ए-बी, कांदरबेड़ा, चिलगू, गांगुडीह, केसरगाड़िया, डिमुडीह, बोराबिंदा और चावलीवासा स्थित पुनर्वास स्थलों का दौरा किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली गई।
विस्थापितों ने पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ पुनर्वास के लिए निर्धारित जमीन पर कथित अतिक्रमण और कब्जे की शिकायत मंच के समक्ष रखी।
मंच के सदस्य राकेश रंजन महतो, श्यामल मार्डी और जरासिंधू गोप ने बताया कि कपाली ए-बी पुनर्वास स्थल पर कथित तौर पर केवल 30-32 लोगों को ही जमीन का पर्चा मिला है, जबकि कई परिवार अब भी जमीन से वंचित हैं।
मंच ने सभी पुनर्वास स्थलों का सीमांकन कराने, कथित अतिक्रमण की जांच करने और वास्तविक विस्थापित परिवारों को जमीन के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
मंच के सदस्यों ने कहा कि संवाद यात्रा पूरी होने के बाद विस्थापितों की समस्याओं और प्राप्त जानकारी के आधार पर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

















