बालिजुडी बस स्टैंड चौक पर स्व. सनातन माझी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : पूर्व विधायक स्मारक समिति द्वारा बुधवार को बालिजुडी बस स्टैंड चौक पर स्वर्गीय सनातन माझी की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. माझी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में जो कार्य किए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे। उनके आदर्श और संघर्षपूर्ण जीवन से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलती रहेगी।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. सनातन माझी का त्याग और बलिदान समाज के लिए एक मिसाल है, जिससे प्रेरणा लेकर समाज के विकास के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर मुखिया बिदेन सरदार, मुखिया बाघराय सोरेन, झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष हितेश भकत, कालिकापुर मुखिया भगराई सोरेन, पंसस त्रिलोचन टुडू, स्मारक समिति के अध्यक्ष अनिल मुर्मू, महासचिव फुरमाल मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.