सुंदरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 वर्षीय लापता बालक 24 घंटे में सकुशल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले को लेकर सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बालक की तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, जोंड्रागोड़ा, फैक्ट्री के पीछे से एक नाबालिग बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक जांच के बाद बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने बालक का विधिवत चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद माननीय न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया।

न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया जा सका।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें