जेपीएससी मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी तेज, भाजयुमो ने मशाल जुलूस और घेराव को लेकर बनाई रणनीति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक रविवार को साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान 21 जुलाई को जमशेदपुर में प्रस्तावित मशाल जुलूस तथा 22 जुलाई को रांची में जेपीएससी कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही युवाओं एवं छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ सेनापति, चंदन चौबे, शैलेश गुप्ता, श्वेता कुमारी, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास सिंह, राजा कुमार, सुधीर तिवारी, शुभम राज, पवन सिंह, विकास यादव, गोविंदा यादव, राजेश यादव और सूरज अग्रवाल सहित युवा मोर्चा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।



युवाओं के हितों पर भाजपा मुखर: संजीव सिन्हा

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं के हितों की मुखर आवाज रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेपीएससी परीक्षा से जुड़े गंभीर सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता युवाओं की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

21 जुलाई का मशाल जुलूस बनेगा युवाओं के आक्रोश का प्रतीक

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई का मशाल जुलूस युवाओं के आक्रोश, संघर्ष और न्याय की मांग का प्रतीक होगा, जबकि 22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित जेपीएससी कार्यालय घेराव झारखंड के लाखों युवाओं की आवाज को बुलंद करेगा।

उन्होंने सभी युवाओं, छात्रों एवं कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उन्हें ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा आगामी दोनों कार्यक्रमों को अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें