मोडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों पर बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 8 वाहनों पर लगा जुर्माना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने अब तक 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यातायात पुलिस के अनुसार, मोडिफाइड साइलेंसर के कारण वाहनों से अत्यधिक तेज आवाज निकलती है, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ आम लोगों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

मानक साइलेंसर का इस्तेमाल करने की अपील

बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने दोपहिया वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें। वाहन के मूल साइलेंसर में अनधिकृत बदलाव कर तेज आवाज पैदा करने वाले उपकरण लगाने से बचने को कहा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें