काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन, दिल्ली में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। शुभम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शुभम पूर्वी सिंहभूम जिले से चयनित तीन बाल वैज्ञानिकों में शामिल हैं। वह 30 सदस्यीय झारखंड दल का हिस्सा होंगे। इस उपलब्धि के साथ उन्हें सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान भ्रमण का अवसर भी मिल सकता है।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश पांडेय ने शुभम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का नियमित रूप से उपयोग कराया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोग और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने का परिणाम इस तरह की उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है।

शुभम के राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयन से विद्यालय में भी उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे छात्र के साथ-साथ पूरे स्कूल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें