कश्मीर की बर्फीली चोटियों से युवा नेता पल्लाद लोहरा ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन को किया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : युवा नेता पल्लाद लोहरा ने कश्मीर की बर्फीली वादियों में लगभग 13,500 फीट की ऊंचाई से झारखंड के वरिष्ठ नेता दिशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया।

अपने संदेश में पल्लाद लोहरा ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड के लोगों, विशेषकर गरीब, आदिवासी और वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति भी सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य का युवा वर्ग उनके नेतृत्व और कार्यशैली से प्रेरित होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घ नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा झारखंड के युवाओं को मिलता रहे।

अपने संदेश के अंत में पल्लाद लोहरा ने “दिशुम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें”, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद”, “जय झारखंड” और “जय भारत” के उद्घोष के साथ राज्य के विकास और एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें