NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 हासिल कर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया शहर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंगलवार को बिरसानगर स्थित भाजपा नेता नारायण पोद्दार के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री इशिका पोद्दार को NEET-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,600 हासिल करने पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने इशिका पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्रीमद्भागवत गीता, डायरी और कलम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और नारायण पोद्दार सहित पूरे परिवार को बधाई दी।

दिनेश कुमार ने कहा कि इशिका की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन और परिवार के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे शहर और राज्य का नाम रोशन करते हैं तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं।

उन्होंने कहा कि इशिका पोद्दार की उपलब्धि जमशेदपुर और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

दिनेश कुमार ने ईश्वर से कामना की कि इशिका भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें तथा अपने जीवन में निरंतर नई सफलताएं अर्जित करें।

इस अवसर पर ओंकार सिंह, गोलक गोप एवं आयुष पॉल भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें