रेलवे स्टेशन साहिबगंज से बरामद अज्ञात युवक के शव का 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, रेल पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: रेल थाना क्षेत्र के साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 व 4 के बीच से बीते दिनों 16 जून 2025 की सुबह 9 बजे एक अज्ञात युवक का शव सिर धड़ से अलग बरामद करने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान होने तक के लिए सुरक्षित रखवा दिया था। जहां 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी परिजन सामने नहीं आने पर गुरुवार को रेल थाना क्षेत्र की पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर मामले को लेकर रेल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यूडी कांड संख्या दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें