जिरवाबाड़ी पुलिस ने छोटी कोदरजन्ना निवासी वारंटी को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे छोटी कोदरजन्ना निवासी वारंटी मो. ज्ञानी उर्फ जानी मियां को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार अंकित ने आरोपी का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मौके पर एसआई बंटी कुमार यादव समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें