निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर गिरा, बाइक-कार क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, उस समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन भवन का एक हिस्सा अचानक सड़क की ओर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी बाइक और कार को नुकसान पहुंचा। वाहन मालिकों ने बिल्डिंग मालिक से क्षतिपूर्ति (मुआवजा) देने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भवन मालिक की मदद से सड़क पर फैला मलबा हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भवन निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि घटना के समय वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें