जमशेदपुर में 22 नवंबर को होगा ‘द ग्रेट झारखंड रन’, 21-22 नवंबर को राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 नवंबर 2026 को ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 2,500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा कुल 50 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

इसके साथ ही 21 और 22 नवंबर को जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छठी झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें 30 वर्ष से लेकर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

दौड़ से लेकर थ्रो इवेंट तक होंगी प्रतियोगिताएं

मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में वरिष्ठ आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

दोनों आयोजनों से संबंधित जानकारी संजीव तोमर ने अपने सहयोगी विजय सिंह और अवतार सिंह के साथ टेल्को स्थित ट्यूब मेकर्स क्लब में दी। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी खेल, शारीरिक सक्रियता और नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना है।

दोनों प्रतियोगिताओं का संचालन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इन आयोजनों से जमशेदपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें