समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही मुख्य लक्ष्य: बजरंगी प्रसाद यादव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के भरतिया कॉलोनी रोड स्थित अयोध्या धाम में विगत शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जिन जिन लोगों को डॉक्टर ने जांचों उपरांत चश्मा लगाने की सलाह दी थी उन लोगों को श्री यादव की तरफ से आज निशुल्क चश्मा दिया गया।जहां आयोजित इस कार्यक्रम का भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल, कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव, नेत्र चिकित्सक डॉ. ए.एन. चक्रवर्ती, डॉ. राजकुमार साह, दारा सिंह यादव, शत्रुघन यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जिले के 872 लोगों को डॉक्टर ने चश्मा लगाने की सलाह दी थी जहां उन सभी लोगों को उनकी तरफ से निशुल्क चश्मा वितरण किया गया है। उधर जिन जिन लोगों को निशुल्क चश्मा मिला है उनके चेहरे की खुशी देखकर उन्हें काफी आत्मीय खुशी हुई है। वही उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों का आशीर्वाद ही उन्हें समाजिक जीवन में हमेशा नया कुछ करने की प्रेरणा देता है। उधर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण कुमार शर्मा, देवन यादव, अजय मोदी, आदित्य ठाकुर, मनोज केसरी, अशोक यादव, भुलन सिंह, मो. रिजवान, ललन सिंह, हिरेन तांती, पवन सिंह, सोमनाथ साह, रोहित यादव सहित अनेकों लोगों का बहुमूल्य योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें