वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 पीस सिमल चिरान पटरा सहित भुटभुटिया जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: उधवा राजमहल मुख्य सड़क पर जामनगर के पास वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 450 पीस सिमल चिरान पटरा से लदे भुटभुटिया वाहन को जब्त किया है। जहां वन विभाग को अवैध लकड़ी ढोए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। उधर सूचना के आधार पर वनरक्षी पप्पू यादव एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जहां जांच के बाद वाहन से भारी मात्रा में सिमल चिरान पटरा बरामद हुआ। उधर वन विभाग के अनुसार अवैध लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उधर मौके से वाहन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें