विधायक संजीव सरदार की शिकायत पर दो अभियंताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधायक संजीव सरदार के खिलाफ मारपीट का कथित आरोप लगाने वाले सुवर्णरेखा नहर मंडल, चांडिल के दो अभियंताओं के विरुद्ध अब विशेषाधिकार हनन एवं सदन की अवमानना के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में कार्रवाई की स्वीकृति दे दी है।

इस मामले में कार्यपालक अभियंता शिवराम गागराई और सहायक अभियंता विजय तिर्की के खिलाफ विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।

विधायक ने अपने पत्र में बताया था कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में सुवर्णरेखा परियोजना की एलए-2021 योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और ग्रामीणों की शिकायतों को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगा था। साथ ही, समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर उनका समाधान करने की मांग की थी। इसी दौरान दोनों अभियंताओं की ओर से उनके खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया गया था।

विधायक ने इन आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा था कि जनहित के मुद्दे उठाने और अधिकारियों से जवाबदेही मांगने के कारण एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा एवं विधायी गरिमा को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। अब विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकृति मिलने के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें