संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च, जमशेदपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मार्च रांची स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर डोरंडा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया।

मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर मानगो की डिप्टी मेयर सुधा गुप्ता, जिला प्रभारी शशिभूषण राय, रामाश्रय प्रसाद, विजय खान, विजय यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह सोहल, अमित श्रीवास्तव, मकसूद आलम, तापस चटर्जी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें