टीसीआई कार्यक्रम के तीन वर्ष पूर्ण, सिटी ग्रेजुएशन मीटिंग में नगरीय परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धियों की समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल की अध्यक्षता में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में द चैलेंज इनिशिएटिव (TCI) कार्यक्रम के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिटी ग्रेजुएशन मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में PSI India द्वारा प्रदान की जा रही तकनीकी सहायता के माध्यम से संचालित नगरीय परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों, प्रगति एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने नगरीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए PSI India की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निरंतर समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) के सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों की प्रगति निरंतर बनी रहे तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने भी PSI India द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे शहरी परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



इस अवसर पर PSI India की प्रतिनिधि डॉ. खुशबू कुमारी ने गत तीन वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों, प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों में हुए सुधार, अपनाई गई नवाचारपूर्ण रणनीतियों तथा कार्यक्रम की सस्टेनेबिलिटी प्लान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और उपयोग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

बैठक में डॉ. रंजीत पांडा (जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी), डॉ. राजीव लोचन महतो (जिला कुष्ठ परामर्शी), शहरी स्वास्थ्य प्रबंधन इकाई (NUHM) के पदाधिकारी, यूनिसेफ से राजीव कुमार सिंह, PSI India की टीम, शहरी एएनएम एवं यूबीटीटी के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन सभी हितधारकों द्वारा नगरीय परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने तथा समन्वित प्रयासों के माध्यम से जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें