वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बिरसानगर में श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक एकता का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को बिरसानगर में बिरसा सेवा दल पंचायत समिति एवं विकास स्वावलंबी समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर धरती आबा बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनका जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

सभा में उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने युवाओं से बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अमुल्यो कर्मकार, प्रकाश कोया, संतोष सांडिल, रोनाल्ड, मोहन कर्मकार, शीतल दास, जय सिंह मुंडा, दशरथ मुंडा, उपेन्द्र बांद्रा, राजू कर्मकार, बी.एन. पातर, लेम्बू गोस्वामी, डेविड नाथन, रंजीत गोप, मनोज मुखी, शंकर कर्मकार एवं रुपेश मुखी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन वीर बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें