डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट कर्मचारियों को 8.33% बोनस के साथ ₹4,000 एक्स-ग्रेशिया, करीब ₹9.25 लाख होंगे वितरित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर हॉस्पिटल एम्प्लॉइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन/ट्रस्ट के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। समझौते के तहत कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस के अतिरिक्त प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹4,000 एक्स-ग्रेशिया के रूप में भुगतान किया जाएगा।

समझौते के अनुसार, ट्रस्ट की आर्थिक एवं वित्तीय परिस्थितियों और मुनाफे में आई उल्लेखनीय कमी के बावजूद प्रबंधन ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। बोनस और एक्स-ग्रेशिया के रूप में ट्रस्ट के कर्मचारियों के बीच कुल करीब ₹9.25 लाख की राशि वितरित की जाएगी।

यूनियन ने कर्मचारियों के हित में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण रवैया अपनाने के लिए प्रबंधन के प्रति आभार जताया। यूनियन का कहना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देना प्रबंधन का सराहनीय कदम है।

समझौते पर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने किए हस्ताक्षर

बोनस समझौते पर डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. विनीता सिंह, ट्रस्टी डॉ. आसिफ अहमद, ट्रस्टी डॉ. कीर्ति भूषण और सेक्रेटरी डॉ. एस. भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए।

वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव सोमनाथ पोद्दार और प्रशांत महतो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूनियन ने कहा कि समझौते से कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है। साथ ही, इस पहल से प्रबंधन और यूनियन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें