Jamshedpur : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर समिति, सिद्धगोड़ा की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत श्रीकृष्ण छठी उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
छठी उत्सव के अवसर पर बच्चों के बीच राधा-कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिक्षाविद लाल बाबू सिंह और अधिवक्ता टी.एन. ओझा ने अतिथि एवं निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, राज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर ओझा, संतोष सिंह, राजू नाथ, पुरुषोत्तम राव, सत्येंद्र सिंह, रवि राज दुबे, महेंद्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, सुखदेव उपाध्याय, पवन कुमार, सीताराम गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, गोविंद जी, राजकुमार सिंह समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
















