Maharana Pratap 487th Anniversary रांची में धूमधाम से मनेगी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती, मरीन ड्राइव पर होंगे कई सेवा कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची। झारखण्ड क्षत्रिय संघ एवं क्षत्रिय युवा संघ की ओर से आगामी 9 मई 2026 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर बुधवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह (बबलू), उपाध्यक्ष जयंत विक्रम सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह और अभिषेक सिंह ने बताया कि 9 मई को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ की जाएगी। इसके बाद हजारों श्रद्धालु महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। झारखण्ड क्षत्रिय संघ, युवा संघ एवं महिला संघ की 27 इकाइयों के सदस्य भगवा ध्वज के साथ “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष करते हुए प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।

संगठन की ओर से शहर के सभी हिंदू समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जातीय समूहों के प्रमुख लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

संगोष्ठी और सेवा कार्य भी होंगे आयोजित

केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने बताया कि 9 मई को सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप चौक पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद और इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र रक्षा के योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए क्षत्रिय युवा संघ द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और समाज सेवा का संदेश देने का अवसर है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें