एसआरबीकेयू ने नवपदस्थापित सीनियर डीईई टीआरएस अंशुमान सिंह का किया भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटानगर स्वतंत्र रेल बहुजन कर्मचारी यूनियन (एसआरबीकेयू) के प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर मंडल अध्यक्ष सागर प्रसाद यादव के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे के नवपदस्थापित सीनियर डीईई टीआरएस अंशुमान सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों ने उन्हें बुके, शॉल एवं भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शेड के बेहतर संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही शेड के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं, सीनियर डीईई टीआरएस अंशुमान सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने तथा बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।

पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां रेलवे कर्मियों और यूनियन पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें