क्षेत्रीय भाषा और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर 25 अक्टूबर को कार्यशाला, विधायक सोनाराम सिंकु को दिया आमंत्रण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मानकी-मुंडा संघ, कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को परिसदन में जगन्नाथपुर विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय भाषा और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर आयोजित होने वाली कार्यशाला में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

संघ की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्रीय भाषाओं और सांस्कृतिक पहचान पर होगा मंथन

कार्यशाला में क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन, कोल्हान की ऐतिहासिक मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था की प्रासंगिकता और जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और आधुनिक प्रशासनिक प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था कोल्हान की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्रीय भाषाओं, जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक संस्थाओं के संरक्षण के लिए संवाद और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर संघ के महासचिव मुंडा सोना सुलेमान हांसदा, उपाध्यक्ष मुंडा साधु चरण जोंको, पूर्व उपाध्यक्ष मानकी कृष्णा सामड, पूर्व उपाध्यक्ष मुंडा सनातन सिदू तथा झींकपानी अंचल अध्यक्ष मुंडा जगदीश आल्डा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें