New Delhi : Sikkim राज्य के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री Narendra Modi गंगटोक पहुंचे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने स्थानीय कार्यक्रम में फुटबॉल खेलकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस अंदाज ने लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
सिक्किम के 50 साल पूरे होने का यह समारोह राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण अवसर बन गया है।










