श्रावण के प्रथम सोमवार पर सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया जलाभिषेक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’, ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी सूर्यधाम शिवालय पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, श्रीराम दरबार एवं भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

श्रावण सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक पूरे दिन सेवा कार्य में जुटे रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने के साथ मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया।

श्रावण मास के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने सूर्यधाम शिवालय को शिवमय बना दिया। भक्तों का मानना है कि इस पावन अवसर पर सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें