कोवाली में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, चार विद्यार्थी घायल, ओवरलोडिंग की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए। हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता ले जा रहा छात्रों से भरा टेंपो मुबारक बस्ती के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

टेंपो पलटने के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए वाहन से घायल विद्यार्थियों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी का उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी घायल विद्यार्थियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ओवरलोडिंग के कारण हादसे की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टेंपो में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि ओवरलोडिंग के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने के मामले पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे ने एक बार फिर स्कूली परिवहन व्यवस्था में सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को सामने ला दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें