Shashank raj marriage :  शादी के बाद शशांक राज को मिला VIP आशीर्वाद, राज्यपाल समेत कई दिग्गज पहुंचे आवास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष Shashank Raj ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हुए हाल ही में विवाह बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया है। उनके इस नए सफर को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

शादी के बाद जब शशांक राज Ranchi पहुंचे, तो उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल Santosh Gangwar स्वयं उनके आवास पहुंचे। राज्यपाल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उनका यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी चर्चित रही।



इस खास मौके पर रांची की पूर्व महापौर एवं वर्तमान में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य Asha Lakra भी शशांक राज के आवास पहुंचीं। उन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस नए जीवन की शुरुआत को सुखमय बनाने के लिए आशीर्वाद दिया।

शादी के बाद से ही शशांक राज को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक सहयोगियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों द्वारा भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनके विवाह को लेकर शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है, जहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें नए जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं।



झारखंड की राजनीति में युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना चुके शशांक राज के इस नए जीवन चरण को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि व्यक्तिगत जीवन की इस नई शुरुआत के साथ वे अपने राजनीतिक सफर में भी नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.