Potka clinic irregularities : क्लिनिक में बड़ा खुलासा, महिला मरीज का इलाज पुरुष से, डॉक्टर गायब—विधायक का सख्त एक्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के पावरू (हाता) स्थित सेचेन करुणा क्लिनिक में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। Sanjeev Sardar ने सोमवार को क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया, जहां कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज का फिजियोथेरेपी पुरुष कर्मी द्वारा किए जाने पर विधायक भड़क उठे और मौके पर ही स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिलने पर उन्होंने गहरा असंतोष जताया।

स्टाफ की सूची मांगने पर प्रबंधन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पूछताछ में पता चला कि कुल 40 कर्मचारियों में से केवल 8 ही स्थानीय हैं, जबकि बाकी बाहरी राज्यों से हैं। साथ ही स्थानीय कर्मियों को कम मजदूरी दिए जाने और पीएफ व ईएसआई जैसी सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप भी सामने आया।



विधायक Sanjeev Sardar ने आरोप लगाया कि फ्री इलाज के नाम पर मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था द्वारा बताए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम (टेलरिंग, निटिंग, कृषि) मौके पर नहीं दिखे, जिससे विदेशी फंड के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

उन्होंने साफ कहा कि मरीजों की सुरक्षा और महिलाओं की गरिमा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन Sahir Pal को फोन कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए। साथ ही सभी दस्तावेजों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.