साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सभी आवेदनों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से सेविका चयन से जुड़े विवाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं संशोधन, वृद्धावस्था पेंशन की समस्या, पैतृक भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि, भूमि अभिलेखों में सुधार, बिजली के खंभों से झूल रहे तारों को दुरुस्त कराने तथा पेसा नियमावली से संबंधित मामलों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.