मैट्रिक टॉपर्स का जलवा! डीईओ ने किया सम्मान, मेहनत का दिया मंत्र

SHARE:

Adityapur : Saraikela में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबिरा में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी Kailash Mishra ने विद्यालय के टॉप 10 छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, एसएमसी अध्यक्ष शिशिर महतो और विद्यालय परिवार ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ कैलाश मिश्रा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह कड़ी मेहनत, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह बाबू ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित छात्रों में आकाश कुम्भकार (97.6%), अमित पाल (95.6%), राज किशोर महतो (94.4%), निशात परविन (93.4%), निशा सरदार (93%), जैनव परविन (91.4%), काजल महतो (91.2%), मनिषा कुमारी (90.4%), रुपामनी कुमारी (89.6%) और हायानिफा नाज (88.6%) शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें