Jamshedpur : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर जिला पार्षद एवं कांग्रेस नेता डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने मंत्री को क्षेत्र में सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया।
मंत्री दीपिका पांडे ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव रंजन, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, अमित कुमार, पंकज महतो, दिनेश कुमार, किशोर कुमार, रवि कुमार सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















